लातेहार
पंचायत समिति सदस्य ने दूसरे दिन भी पानी समस्या की जानकारी ली


इस कारण घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है. बेलवाही में माड़ू गंझु के घर के समीप लगे नल-जल में मोटर और स्टार्टर खराब है. मोटर व स्टार्टर को खोलकर बनाने के लिए विभाग के मिस्त्री लेकर चले गए हैं, आज तक मोटर स्टार्टर नहीं लगाया गया है. दामोदर में एनएच किनारे सुरेंद्र उरांव के घर के पास लगे नल-जल का मोटर खराब है इसके कारण गांव वासी पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पंसस अयुब खान ने कहा कि पंचायत के ग्राम और टोलों में नल-जल योजना की स्थिति खराब है. उन्होने उपायुक्त एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से इसे दुरूस्त कराने की मांग की है. 