लातेहार। जिला कांग्रेस कमिटी की एक बैठक 12 मई को पूर्वाह्न 11 बजे चंदवा स्थित होटल मयूर में आयोजित की गई है. जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि इस बैठक में मुख्य रूप से 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली रैली को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा. उक्त रैली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बालमुचू, डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू तथा माननीय विधायक रामचंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे. श्री यादव ने जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं अग्रणी मोर्चा के जिला अध्यक्ष के अलावा अन्य कांग्रेसियों को समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है.