green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

 फर्जी ग्रामसभा और उग्रवादियों का भय दिखा कर वन पट्टा लेने का आरोप

समाहरणालय पहुंचे ग्रामीण, डीसी से वन पट्टा रद्द कराने की मांग की

लातेहार। सदर प्रखंड के बिनगाड़ा गांव में इन दिनों तनाव का माहौल है. ग्रामीणों ने बैैैगा पाहन की जमीन को फर्जी ग्रामसभा और उग्रवादियों का भय दिखा कर वन पट्टा के तहत कब्‍जा कर लेने का आरोप लगाया है. इसे ले कर ग्रामीण मंगलवार को ग्राम प्रधान हरिहर सिह के नेतृत्‍व में समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्‍त को एक ज्ञापन सौंप पर फर्जी तरीके से की गयी वन पट्टा को रद्द कराने की मांग की.  प्रधान श्री सिंह ने बताया कि बिनगाड़ा गांव में पूर्वजों ने बैगा पाहन को जमीन दी थी.

आरोप है कि उक्‍त जमीन को अवैध तरीके से वन समिति के अध्‍यक्ष सहेद्र लोहरा, राजेंद्र लोहरा, नंदेेव लोहरा ( पिता स्‍व रामकिशुर लोहरा) शंकर लोहरा व गोपाल लोहरा (पिता चतुरगुन लोहरा) व डीगर सिंह ने सहेंद्र लोहरा की अध्‍यक्षता में फर्जी ग्राम सभा कर एवं उग्रवादियों का भय दिखा कर कई सार्वजनिक बैगा पाहन की जमीन का वन पट्टा करा कर रख लिया है. ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि उपरोक्‍त लोगों के आतंक से पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है. ग्रामीणों ने बैगा-पाहनों की भूमि को जबरन किये गये अतिक्रमण से मुक्‍त कराने की मांग की है. मांग करने वालों में ग्राम प्रधान (कोने) रघुुुुुनंदन, कृष्‍णा सिंह, कुलदीप बैगा, जयपाल सिंह, श्रवण सिंह, उमेश सिंह, छोटू सिंह व पिंटू सिंह समेंत दर्जनों ग्रामीणो का नाम शामिल है. ग्रामीणों ने उपायुक्‍त को सौंपे गये आवेदन की प्रतिलिपि वन प्रमंडन पदाधिकारी, लातेहार, अनुमंडल पदाधिकारी व अंचल अधिकरी, लातेहार को भी सौंपा है.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!