green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंड

उपायुक्त ने आदिवासी बालिका छात्रावास व केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का किया औचक निरीक्षण

छात्रावास परिसर में नियमित साफ-सफाई करने का दिया निर्देश 

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महिला होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति जल्द सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई. मौके पर उपस्थित महिला अधिकारियों द्वारा छात्रावास के विभिन्न कमरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं छात्राओं के रहने की सुविधाओं की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने छात्रावास परिसर में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी करने को कहा, ताकि छात्राओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके. साथ ही उपायुक्त ने छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महिला होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके पश्चात उपायुक्त द्वारा केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस,लातेहार का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, कक्षाओं की स्थिति, शिक्षक उपस्थिति, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था की जानकारी ली तथा छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने संबंधित शिक्षकों , प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा विद्यालय में अनुशासन एवं नियमितता बनाए रखें. मौके पर उपस्थित महिला अधिकारियों द्वारा छात्रावास के विभिन्न कमरों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में छात्राओं के रहने, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके पश्चात उपायुक्त ने क्षतिग्रस्त औरंगानदी पुल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उपायुक्त ने पुल की मरम्मति एवं आवश्यक सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी  मेरी मड़की, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला कोषागार पदाधिकारी निहारिका वर्मा, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार , विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश , जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!