लातेहार। श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के कार्यकारिणी समिति की 50 वीं बैठक संरक्षक विनोद कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में मंदिर के विवाह मंडप के सुंदरीकरण के लिए एक मुख्य द्वार और चहारदीवारी की सुंदरीकरण कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. इसके लिए स्थानीय विधायक प्रकाश राम से मुलाकात कर राशि आवंटित करने का आग्रह करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा बैठक में मंदिर के दूसरे तल्ले में आंगन में शेड का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि शादी व विवाह में खाना बनाने में लोगों को परेशानी होती है. शेड बन जाने से लोगों को सहुलियत होगी. इसके अलावा मंदिर के सीढि़यों में भी शेड लगाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपर तल्ले की नालियों को तोड़ कर चौड़ा करने का निर्णय लिया गया. बताया कि उक्त नाली हमेशा जाम हो जाता है. इसके अलावा मंदिर के गर्भगृृह में वायस रेकार्डर सीसीटीवी लगाने, मंदिर के स्टेज में स्थायी स्ट्रेक्चर व सिलिंग लगाने एवं सप्ताह में प्रत्येक रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे से मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा शारीरिक श्रम कर मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रो में साफ सफाई करने का निर्णय लिया गया. मंदिर की बैठक में समिति ने मंदिर की सहायिका के पारिश्रमिक में पांच सौ की रूपये बढोतरी करने निर्णय लिया. बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा की गयी. बैठक में अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने सहायिका व प्रबंधक को मंदिर के रख रखाव व साफ सफाई को ले कर कई दिशा निर्देश दिये और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने की अपील की. बैठक में संरक्षक त्रिभुवन पांडेय, उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, अशोक दास, सचिव आशीष कुमार टैगोर, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, सह सचिव रविंद्र प्रजापति व रंजीत कुमार, सतीश कुमार, दीपक विश्वकर्मा, पंकज कुमार, आकाश जायसवाल, परितोष ठाकुर व रेखा देवी आदि मौजूद थे.