लातेहार। मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जमीन विवाद क कई मामले लाये गये. सदर प्रखंड के हरखा ग्राम निवासी रासंध कुमार पिता मनोज कुमार ने विधायक को आवेदन सौंपा. उन्होने बताया कि उनकी अपनी पैतृक रैयती भूमि को फर्जी तरीके से खास महाल’ भूमि में परिवर्तित कर नामांतरण कर लिया गया हैै.उन्होने बताया कि मौजा तापाखास, थाना संख्या 249 के तहत खाता संख्या 6, प्लॉट संख्या 364, रकबा 1.33 एकड़ भूमि उनके परदादा खतियानी रैयत माधो कहार, पिता अघन कहार के नाम खतियान में दर्ज है. पंजी–II के पृष्ठ संख्या 32 पर मांग कायम है. नियमित लगान रसीद भी निर्गत होती रही है और उक्त भूमि पर उनका दखल कब्जा है और एक छोटा मकान भी निर्मित है. भूमि पर खतियानी विवरण अंकित लोहे का बोर्ड भी लगा हुआ है. आरोप है कि फर्जी केस संख्या 8/264 एवं 8/219/1934-35 का हवाला देकर इस रैयती भूमि को ‘खास महाल’ भूमि में बदल दिया गया. खाता संख्या 81 में प्लॉट संख्या 364 को बंधु साह, पिता नथुनी साह, के नाम से दर्ज कर ऑनलाइन कर दिया गया. उन्होने इसकी जांच कराने की मांग की. कहा कि उक्त भूमि सीएनटी एक्ट के अंतर्गत आती है, जिसकी खरीद-बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है. उन्होने बताया कि इससे पहले उन्होंने 02 दिसंबर 2025 को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, लातेहार को लिखित आवेदन दे चुके है. जनता दरबार में विधायक प्रकाश राम ने मामले को गंभीरता से लिया. संबंधित पदाधिकारी ने कहा कि 14 दिनों के अंदर मामले का निष्पादन कर दिया जाएगा.