लातेहार
जनता दरबार में विधायक एक्शन में, दिये कई दिशा निर्देश
कहा- आम लोगों को अनावश्यक कार्यालयों का चक्कर नहीं लगवायें


उन्होने कहा कि जब जनता की समस्याओं का समाधान ही नहीं हो पा रहा है तो जनता दरबार का क्या औचित्य है, इसे बंद कर देते हैं. जनता दरबार में जमीन विवाद, वृद्धा पेंशन, ड्रग्स, हत्या, बिजली-पानी, ऑनलाइन भूमि सुधार एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. विधायक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. विधायक ने कहा कि ग्रामीणो की समस्याओ का समाधान त्वरित होना चाहिए. उनसे बार बार कार्यालय का चक्कर नहीं लगवायें.
जनता दरबार में मौजा तापाखास से जुड़े भूमि विवाद का मामला भी प्रमुखता से उठा. हरखा निवासी जरासंध कुमार ने विधायक को आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके परदादा माधो कहार के नाम दर्ज खाता संख्या-36, प्लॉट संख्या-364 की रैयती भूमि को फर्जी तरीके से खास महाल भूमि में परिवर्तित कर अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है. उन्होंने अंचल कार्यालय स्तर पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया. मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रकाश राम ने संबंधित भूमि की रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने तथा डिमांड कैंसिल करने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया. विधायक ने स्पष्ट कहा कि सीएनटी एक्ट की भूमि पर किसी प्रकार की अवैध खरीद-बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा आमजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. जनता दरबार में विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अनिल कुमार सिंह, विशाल चंद्र साहू, प्रेमचंद पांडेय समेंत सैकड़ों लोग मौजूद थे.