Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, पंपों में लगा तेल नहीं है का बोर्ड

लातेहार। जिले मे पेट्रोल व डीजल संकट गहराता जा रहा है. जिले के तकरीबन सभी पेट्रोल पंपों में पेट्रोल व डीजल का शॉटेज है. कई पेट्रोल पंपों में तो एक बाइक में मात्र एक सौ रूपये का पेट्रोल दिया जा रहा है. जबकि डीजल वाहनों में एक हजार रूपये का डीजल दिया जा रहा है. डीजल तो कमोवेश मिल जा रहा है, लेकिन पेट्रोल पर आफत पड़ी है. जिला मुख्‍यालय के भारूका पेट्रोल पंप में बुधवार की सुबह आठ बजे तक पेट्रोल खत्‍म हो गया था. वहीं महुआडांड़ के एक पेट्रोल पंप में तेल नहीं है का साइन बोर्ड लटका मिला. पूरे पेट्रोल पंप परिसर को लाल रंग के फीता से बेरिकेड कर दिया गया. एक जानकारी के अनुसार महुआडांड़ के तीन पेट्रोल पंपों में पिछले 24 घंटे में 36 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल की खपत हो गई. संचालकों ने बताया कि जो लोग पहले 50 और 100 रूपये का पेट्रोल लेते थे वे टंकी फूल पेट्रोल ले रहे थे. पेट्रोल व डीजल की कमी का सबसे अधकि असर एंबुलेंस सेवा, यात्री परिवहन और कृषि कार्यों पर देखा जा रहा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!