झारखंड
प्रशिक्षण से कार्यों में दक्षता आती है: डॉ शर्मा


मौके पर डॉ शर्मा ने संस्था के द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यों में दक्षता आती है. कार्यक्रम में स्टेट हेड शिखर द्विवेदी ने मुख्यमंत्री सारथी योजना की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यूनिवर्सल आइडल सेवा समिति जमीनी स्तर पर युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगार योग्य बनाने का कार्य कर रही है. कार्यक्रम अतिथियों के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा ने किया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंटर मैनेजर हरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार व उनके सहयोगी, पुष्कर भंडारी, कौशर अंसारी, प्रीति कुमारी, निशा, नफीसा , अंकिता शर्मा, अनिल गौतम , जिब्राइल कादरी, देवंती देवी, सीमा, सारिका, आनन्द पांडे , नेहा चौहान अमरेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. 