झारखंड
मेन रोड में पोस्ट ऑफिस के सामने गिरा पेड़, विद्युत सेवा बाधित

लातेहार। बुधवार की देर शाम अचानक मौसम बदल गया. देखते ही देखते तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शहर के मुख्य पथ पर पोस्ट ऑफिस के पास एक विशालकाय पेड़ गिर गया। हालांकि इससे पहले ही शहर में बिजली सेवा बाधित थी।



