लातेहार। विद्या भारती के पांच आधारभूत विषयों में से एक ‘नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा’ के तहत संस्कृति दर्शन कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में किया गया. इसके तहत विद्यालय के प्ले स्कूल शिशु वाटिका के कक्षा अरुण के नन्हे बच्चों को लातेहार शहर स्थित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन कराया गया. बच्चों को मां दुर्गा एवं उनके शस्त्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. मंदिर के पुरोहित रामेश्वर पांडेय ने सामान्य पूजन एवं अभिवादन की प्रक्रियाओं से भी परिचित कराया. कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा अरुण की मातृ आचार्य शिल्पा कुमारी सहित महिला एवं पुरुष कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.