लातेहार
उपायुक्त ने प्रमंडलीय आयुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात


इस दौरान उपायुक्त ने लातेहार जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी साझा की. प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने जिले में संचालित योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित करने का निर्देश दिया.
