लातेहार। आत्मा सभागार, लातेहार में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा नेहा निश्छल की अध्यक्षता में खरीफ-2026 में संभावित सुखाड़ को देखते हुए आकस्मिक योजना तैयार करने हेतु कृषि एवं संबद्ध विभागों के पदाधिकारियों एवं प्रखण्ड स्तरीय प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. पिछले 12 मई को राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला-2026 में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग मंत्री, झारखण्ड सरकार के निर्देश के आलोक में जिला हेतु विभागवार सुखाड़ आकस्मिक कार्य योजना बनाने हेतु विशेष जोर दिया गया, जिसमें कृषि विभाग द्वारा उच्च भूमि (टांड़), मध्यम भूमि एवं निचली भूमि में फसल विविधिकरण पर विशेष जोर दिया गया. इस बैठक में संबद्ध विभागों द्वारा संभावित सुखाड़ से निपटने के लिए विभागों से प्रस्ताव मांगे गए. इस बैठक में मुख्य रूप से जिला पशुपालन पदाधिकारी डा सुषमा, प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र राजीव कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी शीर्ष सिंह, , श्री भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरे कृष्णा, जिला मत्स्य पदाधिकारी मधु लकड़ा, कंचन कुमार सुमन (उप परियोजना निदेशक, आत्मा) जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि के साथ सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे.