Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

लातेहार। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस समेत दैनिक उपयोग की वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव के नेतृत्व में शनिवार को समाहरणालय गेट के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है. आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाने का काम करेगी. जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि गरीब और किसान महंगाई की मार झेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं हुआ तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी. अल्पसंख्यक अध्यक्ष नसीम अंसारी ने कहा कि रसोई गैस, खाद्य सामग्री और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि से हर वर्ग प्रभावित है. केंद्र सरकार को जनता के हित में तत्काल कदम उठाने चाहिए। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है.सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और महंगाई पर भी नियंत्रण नहीं कर पा रही है. मौके पर में महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, प्रदेश सचिव रविंद्र राम, गूंजर उरांव, कोषाध्यक्ष हिसामुल अंसारी, विधायक प्रतिनिधि पिंटू सिंह, सेवा दल अध्यक्ष बृंद बिहारी यादव, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, प्रिंस गुप्ता, दरोगी यादव, असगर खान, विश्वनाथ पासवान, तेतर यादव, टिंकू बाबू, अख्तर अंसारी, फूलचंद यादव, मनोज पासवान, वाजिद अंसारी, ज्योति प्रकाश दुबे, हसमद अंसारी, सुरेंद्र उरांव, संतोष रजक, इमरान अंसारी, शहजाद, अफरोज, दीपक, अक्षय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!