green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

आर्ट ऑफ गिविंग दिवस पर खेला गया प्रदर्शनी वॉलीबॉल मैच

सम्मानित किए गए खिलाड़ी

लातेहार। अंतर्राष्ट्रीय आर्ट ऑफ गिविंग दिवस के अवसर पर लातेहार जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल मैदान में लातेहार आर्ट ऑफ गिविंग इकाई के तत्वावधान में एक पुरुष प्रदर्शनी वॉलीबॉल मैच का भव्य आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी द्वारा किया गया. तिवारी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि आर्ट ऑफ गिविंग के प्रणेता व प्रसिद्ध KIIT एवं KISS यूनिवर्सिटी के संस्थापक अच्युत सामंत की सोच है कि विश्व भर में ‘देने की कला’ (Art of Giving) हर एक व्यक्ति तक पहुंचे. देना सिर्फ आर्थिक नहीं होता, बल्कि समाज को खुशियां, सम्मान और सहयोग देना भी इस कला का हिस्सा है. खेल के मैदान पर आज हमारे युवाओं ने इसी भावना का शानदार प्रदर्शन किया है.

उत्कृष्ट रोमांचक प्रदर्शनी मैच की समाप्ति के उपरांत मैदान पर उत्कृष्ट खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों के बीच पुरस्कारों का वितरण किया गया. जिले का नाम रोशन करने वाले उत्कृष्ट वॉलीबॉल खिलाड़ियों अनुष्का कुमारी, रजनी कुमारी, रुचि कुमारी, प्रियांशी सोनी, सुहानी प्रवीण को इस विशेष अवसर पर ट्रॉफी, वॉलीबॉल और वॉलीबॉल किट प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से आर्ट ऑफ गिविंग लातेहार इकाई के सचिव प्रवीण कुमार मिश्रा, सक्रिय सदस्य नीरज कुमार, खुशबू देवी, कमलेश उरांव सहित जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी, कई वरिष्ठ खिलाड़ी और बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!