लातेहार
झारखंड सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है: सुदेश महतो


थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरियों पर पहला हक झारखंड के मूलवासी और आदिवासी युवाओं का है परंतु आज सभी विभागों के पदों को बाहरी लोगों को बेचा जा रहा है. दावों और हकीकत के बीच एक बड़ा फासला है राज्य की वर्तमान स्थिति भी बुनियादी सवालों के घेरे में है. हमनें लड़कर झारखण्ड लेनें का काम किया अब हमारा फ़र्ज़ भी बनता है कि इस सोना झारखण्ड को संवारने का कार्य करें. विशिष्ट अतिथि डॉ. देवशरण भगत जी ने कहा, पलामू प्रमंडल खनिज संपदा से भरा है, लेकिन यहाँ का युवा रोजगार के लिए महानगरों में पलायन को मजबूर है. डीएमफटी फंड का सही इस्तेमाल कर हर जिले में स्किल डेवलपमेंट सेंटर और रोजगार सृजन करना होगा.
आजसू मांग करती है कि निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित हो. सम्मेलन में शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा उन्मूलन और जल-जंगल-जमीन के मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रमंडल में शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाल स्थिति चिंताजनक है. युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया. मूलभूत विषयों के साथ-साथ यह निर्णय लिया गया कि अगले एक महीने में पलामू प्रमंडल के हर पंचायत में युवा आजसू की कमेटी गठित की जाएगी. जिला अध्यक्ष श्री ने कहा कि आजसू पार्टी और केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के नीति और सिद्धांतों का हम अभी कार्यकर्ता आत्मसात करते हुए उसका पालन करेंगे. युवा आजसू के टीम को सशक्त बनाएंगे और आगे की लड़ाई को तेज करेंगे. सामाजिक मुद्दों पर आजसू जो ने तय किया है उसे जमीनी स्तर पर जल्द से जल्द उतारा जाएगा. उन्होंने सम्मेलन में भाग लेने पर सभी का आ आभार प्रकट किया. कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह और धन्यवाद ज्ञापन ने किया.