green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

एलडीसीए के अध्यक्ष व सचिव ने डीसी से मुलाकात की

लातेहार। जिला क्रिकेट संघ (LDCA) के अध्यक्ष पंकज सिंह एवं सचिव सह सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह ने उपायुक्त संदीप कुमार से उनके कार्यालय वैश्म में शिष्टाचार मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान लातेहार में क्रिकेट के विकास और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए एक सर्वसुविधायुक्त क्रिकेट स्टेडियम निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया. मुलाकात के दौरान उपायुक्त के साथ जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर भी विस्तृत उन्होंने की. उन्होंने उपायुक्त को अवगत कराया कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन एक व्यवस्थित क्रिकेट स्टेडियम नहीं होने के कारण स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. श्री सिंह ने बताया कि उपायुक्त ने सभी विषयों को बेहद गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने स्टेडियम निर्माण के लिए जल्द ही उपयुक्त भूमि चिन्हित कर आगे की कार्रवाई करने का भरोसा दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!