green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

फैज अहमद अध्‍यक्ष व अब्‍दुल रहमान झारखंड वन श्रमिक यूनियन के सचिव बने

लातेहार। बेतला में झारखंड वन श्रमिक यूनियन की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में पलामू टाइगर रिजर्व में कार्यरत वन श्रमिकों की समस्याओं, अधिकारों और संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विर्मश किया गया. बैठक में  बतौर पर्यवेक्षक यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सिद्धनाथ झा की मौजूदगी में यूनियन की बेतला इकाई का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया. सर्वसम्मति से फैज अहमद को यूनियन की बेतला इकाई का अध्यक्ष और शंकर मिस्त्री और शाकिर अंसारी को उपाध्यक्ष बनाया गया. जबकि सचिव अब्दुल रहमान को बनाया गया है. इसके अलावा रमेश राम एवं वासुदेव सिंह मुंडा को संयुक्त मंत्री बनाया गया है. मनोज सिंह को कार्यालय मंत्री तथा अब्दुल मन्नान अंसारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है. कार्यकारिणी सदस्‍यों में रुपेश यादव, रशीद अंसारी, रवि राम, बीरेंद्र सिंह उर्फ डबली, धन्नू राम, रघुनाथ सिंह, नागेश्वर यादव और श्रवण सिंह को शामिल किया गया है. नवनियुक्त अध्यक्ष फैज अहमद ने कहा कि उन्‍हें जो जवाबदेही दी गय है, उसका वे पूरी निष्‍ठा के साथ निवर्हन करेेेेेगें. उन्होंने कहा कि वन श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए यूनियन हमेशा सक्रिय भूमिका निभाएगी. श्रमिकों की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा. बैठक में बड़ी संख्या में वन श्रमिक और यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!