लातेहार। जिले योगदान देने के बाद से ही उपायुक्त संदीप कुमार एक्शन में हैं. जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों के कार्यालयों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. उपायुक्त के लगातार निरीक्षण करने से कार्यालयों के अधिकारी व कर्मियों में हड़कंप व्याप्त है. पहले जो अपने कार्यालय लेट लतीफ पहुंचते थे वे अब समय पर कार्यालय पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं. वैसे कर्मी जो कार्यालयों मे सिर्फ कुर्सियां तोड़ते थे, उन्हें भी समय पर कार्यालय पहुंच कर काम करते देखा जा रहा है. इससे पहले आज तक जिस कार्यालय में कोई अन्य उपायुक्त नहीं पहुंचा, वहां उपायुक्त संदीप कुमार पहुंच कर सबों को चौका दे रहे हैं. उपायुक्त संदीप कुमार अब तक एक दर्जन से अधिक कार्यालयों का निरीक्षण कर चुके हैं. मंगलवार को उपायुक्त ने जिला सहकारिता एवं ग्रामीण कार्य प्रमंडल, लातेहार कार्यालय का निरीक्षण किया. इससे पहले उपायुक्त जिला कृषि, भूमि संरक्षण, गव्य विकास व पशुपालन, एसडीएम कार्यालय, जिला कंट्रोल रूम, खनन विभाग कार्यालय समेंत आदिवासी छात्रावास, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और एसजीएलएम केंद्र, बहुउदेश्यीय भवन का निरीक्षण कर चुके हैं. इसके अलावा उपायुक्त ने मनिका व बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र आदि का निरीक्षण का आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर चुके हैं. इसका असर पर भी देखा जा रहा है उपायुक्त के निर्देश आदिवासी बालिका छात्रावास में वॉर्डन की प्रतिनियुक्ति हो चुकी है. उपायुक्त निरीक्षण के दौरान कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, लंबित मामलों एवं संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए समय पालन एवं कार्यों के निष्पादन में तत्परता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का भी जायजा लिया है.