WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

पुलिस ने ग्रामीणों को डायन-बिसाही जैसी कुप्रथा को ले कर जागरूक किया

आपसी विवाद खत्‍म कर सामाजिक भाईचरा बनाने पर बल दिया

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चेटर पंचायत के ग्राम चेटर में ग्रामीणों के बीच एक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को  मॉबलिंचिंग, डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं की जानकारी दी गयी. उन्‍हें  आपसी विवादों को खत्‍म कर सामाजिक भाइचारा बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि किसी भी महिला को ‘डायन’ कहकर प्रताड़ित करना, अपमानित करना या उसके साथ मारपीट करना एक संगीन कानूनी अपराध है. ऐसा करने वालों को कठोर कारावास और जुर्माने का प्रावधान है. इस दौरान उन्‍होने बताया कि बीमारी, आपदा या किसी की मृत्यु का कारण जादू-टोना नहीं, बल्कि चिकित्सा और प्राकृतिक परिस्थितियां होती हैं. लोगों को ओझा-गुनी और पाखंडियों के चक्कर में न पड़कर किसी भी बीमारी की स्थिति में सीधे अस्पताल या योग्य डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी गयी. इसके अलावा उन्‍होने ग्रामीणों को कानून हाथो में नहीं लेने की अपील की. कहा कि बच्‍चा चोर या अन्‍य किसी संदिग्‍ध व्‍यक्ति के गांव में आने पर कानून को अपने हाथों में नहीं लें. ऐसा संदेह होने पर पास के पुलिस स्‍टेशन या गांव के जन प्रतिनिधियों को इसकी खबर दें. उन्‍होन आपसी विवादों को खत्‍म करने की भी अपील की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!