Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

एसएस सुपरमार्ट ने पड़ रही प्रचंड गर्मी में लोगों को शर्बत पिलायी

लातेहार। शहर के बाइपास रोड में अवस्थित एसएस सुपरमार्ट के द्वारा मंगलवारीय साप्‍ताहिक हाट आने जाने वाले लोगों के बीच शर्बत व्‍यव्‍स्‍था की गयी. शहर के बाइपास चौक में स्‍टॉल लगा कर लोगों के बीच शर्बत का वितरण किया गया. इसका उदघाटन नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह ने किया. उन्‍होने कहा कि इस भीषण गर्मी में लोगों को शर्बत और शीतल पेय पिलाने से बेहतर कोई पुण्‍य का काम नहीं है. दूसरे लोगों को भी इस कार्य में आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से न सिर्फ लोगों को राहत मिलती है वरन मानवता की सेवा भी होती है.

उन्होंने सभी लोगों से गर्मी के दिनों में जरूरतमंदों की मदद करने और सेवा भाव से कार्य करने की अपील की.  उन्‍होने प्रतिष्ठान के संचालक को इस कार्य के लिए आभार प्रकट किया. मौके पर प्रतिष्‍ठान की संचालक सहाना (सोनी) ने बताया कि उनके मन में हमेशा से ही समाजसेवा की भावना रही है. उन्‍होने बताया कि उनके प्रतिष्‍ठान (टीवीएस शो रूम के पास, बाइपास रोड) में हर प्रकार की ग्रौसरी व अन्‍य उत्‍पाद रियायत दर पर उपलब्‍ध है. मौके पर निजामुद्दीन अंसारी, सोनूू सिंह व आर्यन कुमार आदि मौजूद थे.  स्‍थानीय लोगों ने प्रतिष्‍ठान के इस कार्य की सराहना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!