WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

कांग्रेस नेता लखन प्रसाद जायसवाल के निधन पर शोक

लातेहार। जिले के चंदवा नगर निवासी लखन प्रसाद जायसवाल का आकस्मिक निधन हो गया है. दिवंगत जयसवाल कांग्रेस के आजीवन सदस्य थे. उनके पुत्र रितेश कुमार जायसवाल ने बताया कि कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और वे घर पर ही आराम कर रहे थे. अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रांची ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे लातेहार जिला में शोक की लहर दौड़ गयी. लखन प्रसाद जायसवाल को पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के करीबी सहयोगी के रूप में जाना जाता था. वे समाज में सक्रिय भूमिका निभाते रहे और हमेशा जनसेवा में अग्रणी रहे. उनके निधन से कांग्रेस परिवार और स्थानीय समाज को गहरा आघात पहुंचा है. इस अवसर पर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामयश पाठक, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा कांग्रेस नेता आफताब आलम, रवि कुमार डे, निशीथ जायसवाल, मोतिउर रहमान, अवध किशोर सिंह, मुकेश कुमार सिंह, असगर खान, आमिर हयात, रीगन कुमार, प्रेम शंकर भगत, बिजेंद्र कुमार, पप्पू लाल, आशीष नाथ शाहदेव, बाबर खान, मनु गुप्ता, साबिर आलम, आफताब आलम, महेंद्र तिवारी, दिग्विजय सिंह सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!