WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

लातेहार। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार के भाजपा ग्रामीण पूर्वी, पश्चिमी एवं नगर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजनकीय गया. कार्यक्रम में।किसानों के साथ हेमंत सरकार की गई वादाखिलाफी, विश्वासघात एवं किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की गई.भाजपा नेताओं ने कह कि झारखंड की यह सरकार किसान विरोधी है. सरकार चुनाव पूर्व किए गए अपने वायदों को पूरा नहीं कर सकी है. धान का क्रय नहीं हो पा रहा है. जिन किसानों का धान क्रय किया गया है, उनका अब तक भुगतान नहीं किया गया है. किसानों का धान का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है. धरना के बाद भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन बीडीओ मनोज कुमार तिवारी को सौंपा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय,जिला उपाध्यक्ष रेणु देवी जिला मंत्री आशा देवी, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहार, मंडल अध्यक्ष अवधेश चंद्रवंशी, मंडल महामंत्री दीपक पासवान, मदन प्रसाद, दिलेश्वर प्रसाद, गणेश सिंह, शिवपूजन प्रसाद, भुनेश्वर सिंह, विजय कुमार साहू, संजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह चेरो, संजीत कुमार सिंह, लीलावती देवी, लक्ष्मी देवी, विपिन यादव, महेश उरांव, रामदेव उरांव, बुधन भुईयां, वीरेंद्र उरांव, महेश्वर उरांव, रविंद्र उरांव आदि सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!