लातेहार
बंदियों व उनके परिजनों को मुलाकात स्थल पर ही मिलेगी कानूनी सुविधायें: पीडीजे
मंडल कारा लातेहार में लीगल एड हेल्प डेस्क का शुभारंभ


इस संकल्पना के तहत जेल परिसर के मुलाकात क्षेत्र में आने वाले बंदियों के परिजनों को गंभीर और आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा. अक्सर देखा जाता है कि जानकारी के अभाव में बंदियों के परिवार समय पर बेलl, अपील या उचित कानूनी प्रतिनिधित्व हासिल नहीं कर पाते हैं.अब इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों के परिवारों को मुकदमों की स्थिति, मुफ्त सरकारी वकील की उपलब्धता और जमानत की प्रक्रियाओं के बारे में मौके पर ही सटीक काउंसलिंग और विधिक सहायता दी जाएगी.
लीगल एड हेल्प डेस्क के सुचारू संचालन के लिए कुल तीन योग्य पैरा लीगल वालंटियर्स को रोस्टर के अनुसार मंडल कारा में प्रतिनियुक्त किया गया है. वे नियमित रूप से मुलाकातियों की मदद करेंगे. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के सचिव शिवम चौरसिया ने इस डेस्क की रूपरेखा प्रस्तुत की और कहा कि यह व्यवस्था बंदियों के मानवाधिकारों की रक्षा और न्याय की सुलभता में मील का पत्थर साबित होगी. मौके पर मंडल कारा लातेहार के जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए हर संभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया.