Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

शत प्रतिशत किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ दें: उपायुक्‍त

उपायुक्‍त ने कृषि, पशुपालन, मत्‍स्‍य व सहकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा

लातेहार। समाहरणालय के सभागार में गुरूवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य व सहकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. कृषि विभाग के तहत बीज वितरण, कृषक प्रशिक्षण, फसल उत्पादन कार्यक्रम, केंद्र प्रायोजित योजनाओं तथा सॉयल हेल्थ एवं फर्टिलिटी (मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता) कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्‍होने किसानों को विभागीय योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ देने की भी बात कही. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, झारखंड राज्य मिलेट्स मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड एवं फसल बीमा समेत अन्य संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया. सहकारिता, पशुपालन, मत्‍स्‍य विभाग एवं गव्य विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत लाभुकों को योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया. मत्स्य विभाग के तहत तालाब एवं जलाशयों में मत्स्य विकास, मत्स्य बीज वितरण, मत्स्य बीमा, सब्सिडी योजनाओं तथा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. मत्स्य उत्पादक समूहों को सशक्त बनाने पर बल दिया गया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चल, जिला मत्स्य पदाधिकारी  स्वर्णलता मधु लकड़ा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुषमा प्रधिया, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरि कृष्ण, सहकारिता पदाधिकारी उमेश मंडल व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!