लातेहार। शहर के जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (एसओई) में कक्षा 10 वीं उर्तीण छात्र व छात्राओं का विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (एसएलसी) एवं चरित्र प्रमाण पत्र (सीसी) प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगामी 26 मई तय की गयी है. इस आशय की जानकारी विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने दी. उन्होने बताया कि विद्यालय के वैसे छात्र जो 10 वीं उर्तीण कर गये औंर 11 वीं किसी अन्य विद्यालय में नामांकन लेना चाहते हैं तो वे अपना एसएलसी व चरित्र प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आगामी 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं. अगले दिन उन्हें एसएलसी व चरित्र प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा. उन्होने बताया कि कक्षा 12 वीं के छात्र व छात्राओं के लिए एसएलसी व सीसी प्राप्त करने के लिए 28 मई तक आवेदन कर सकते हैं. अगले दिन उन्हें एसएलसी व चरित्र प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा. आवेदन के साथ प्रवेश पत्र, अंक प्रमाण पत्र और स्कूल फीस की रसीद की जेरोक्स कॉपी जमा करना आवश्यक है. उन्होने बताया कि आवेदन विद्यालय के कांउटर में सुबह आठ से 11 बजे तक कार्य दिवस में जमा किया जा सकता है.