Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

पक्षियों को पानी व दाना देना प्रेम और करुणा का परिचायक : प्रो तिवारी

लातेहार। शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वाधान में शुक्रवार को भीषण गर्मी को देखते हुए गौरैया और अन्य चिड़ियों के लिए दाना एवं पानी की व्यवस्था की गई. इस अवसर पर महाविद्यालय के गार्डन में मटकी बांध कर चिड़ियों के लिए पानी एवं दाना की व्यवस्था की गई. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि बेजुबान पक्षियों को इस भीषण गर्मी में पानी और दाना देना पुण्य का काम है. इससे जीवों की सहायता होती है और हमें दया, प्रेम तथा प्रकृति की सेवा करने की सीख मिलती है. खासकर गर्मी के दिनों में पक्षियों को पानी देना एक अच्छा और नेक कार्य है. इससे न केवल पक्षियों को राहत मिलती है, बल्कि हमारे मन को भी शांति और खुशी मिलती है. हमें हमेशा जीव-जंतुओं की सहायता करनी चाहिए. उनकी रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है. कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने इस भीषण गर्मियों को देखते हुए अपने-अपने घरों में एवं आसपास के पेड़ पौधों में पानी एवं दाना की व्यवस्था सभी आम नागरिकों से एवं छात्रों से करने की अपील की. इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र और एनएसएस के स्वयंसेवक आयुष चौधरी, अनीशा शाह, धीरज कुमार आदि ने पेड़ों पर मटको को बांधकर उसमें पानी एवं अलग से चावल की व्यवस्था की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!