झारखंड
भर्ती कैंप में 11 अभ्यार्थियों का चयन, 66 सूचीबद्ध किये गये

लातेहार। जिला नियोजन कार्यालय, लातेहार के तत्वावधान में 22 मई को जिला स्टेडियम परिसर में एक दिवसीय भर्ती कैंप सह निबंधन कैंप का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार के द्वारा किया गया. उन्होने बताया कि जिले के युवक व युवतियों की निजी क्षेत्र के कंपनियों व प्रतिष्ठानों तथा संस्थानों में रोजगार आपके द्वार के तहत रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया. उन्होने जिला नियोजनालय द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं तथा भर्ती कैंप पर विस्तृत जानकारी दी. श्री कुमार ने रोजगार मेला में आये विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक रोजगार देने की अपील की. उन्होने मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत सक्षम झारखण्ड कौशल विकास योजना एवं विरसा योजना की भी जानकारी दी. जिले में चल रहे अवासीय एवं गैर अवासीय विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण लेने की अपील युवक व युवतियों से की. भर्ती कैंप में कंपनियों के द्वारा 11 अभ्यर्थियों को चयन किया गया. जबकि 66 अभ्यर्थियों को सूचीबद्ध किया गया है. इसमें तकरीबन 150 युवक व युवतियों ने भाग लिया. लग़भग 15 युवक व युवतियों को जिला नियोजनालय में निबंधन के लिये निबंधन फॉर्म प्रदान किया गया. मौके पर नियोजनालय कर्मी सुभाष कुमार, प्रव़ीण तिर्की, लक्ष्मी कांत तिवारी एवं धीरन्द्र यादव आदि मौजद थे. 



