लातेहार
लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करें: उपायुक्त


बैठक में बताया गया कि जिले के अधिकांश विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष विद्यालयों में अभियान जारी है. बैठक में कुपोषण उपचार केंद्र की बेड ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट एवं गंभीर कुपोषित बच्चों के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा उपायुक्त ने की. अधिकारियों को बच्चों के समुचित उपचार, पोषण एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पीएम- किसान, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, लघु सिंचाई विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पथ प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति विभाग, नगर पंचायत, जेएसएलपीएस, समेत अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने एवं सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक ससमय पहुंचाने का निर्देश दिया.
बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे. 