green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

जेजेएमपी का पांच लाख रूपये का इनामी सब जोनल कमांडर समेंत दो गिरफ्तार

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. पुलिस ने जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर पांच लाख रूपये का इनामी नक्सली शिव नारायण सिंह उर्फ शिव सिंह उर्फ शिव जी उर्फ शिवा उर्फ कैला (27)  पिता सुखलाल सिंह, पता जेर गोदना (लातेहार) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने एक एरिया कमांडर को भी पकड़ कर जेल भेजा है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस मुख्‍यालय के सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्‍होने बताया कि शिवनारायण सिंह के अपने दस्ता के साथ पिछले कुछ समय से लातेहार थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने की सूचना लातेहार पुलिस को मिल रही थी. बीती 22 मई की रात करीब 10  बजे पुलिस को शिव नारायण सिंह उर्फ शिव सिंह उर्फ शिव जी उर्फ शिवा उर्फ कैला को धनकारा मोड़ की ओर जाते हुये देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई.

प्राप्त सूचना के आलोक में वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा तत्काल पुनि सह सदर थाना प्रभारी प्रमोद सिन्‍हा  के नेतृव्व में छापामारी दल का गठन कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया.  गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धनकारा मोड़ के पास से शिव नारायण सिंह उर्फ शिवा को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार नक्सली अपने अपराध स्वीकारोक्ति में कई नक्सली घटना में शामिल रहने की बात को स्वीकार की है. उसकी निशानदेही पर जेजेएमपी संगठन का एक अन्य उग्रवादी एरिया कमांडर  सुकुलदेव उराँव पिता सोमानी उरांव, (सेमरियाटाँड़, तुपुखुर्द, लातेहार) को उसके घर सेमरियाटॉड से गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि  शिव नारायण सिंह उर्फ शिव सिंह उर्फ शिव जी उर्फ शिवा उर्फ कैला पर लातेहार, चतरा और जिला एवं रॉची जिला में कुल 24 कांड दर्ज है. जबकि सुकुलदेव उरांव पर लातेहार जिला में कुल दो मामले दर्ज हैं. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जेजेएमपी संगठन अब पूरी तरह कमजोर हो चुका है. इसके सभी शीर्ष नक्‍सली या तो गिरफ्तार हो चुके हैं या इनकांउटर में मारे जा चुके हैं. शेष को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा. कहा कि अगर वे आत्‍मसपमर्ण नहीं करते हैं तो पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी. एसपी ने शेष बचे उग्रवादियो से आत्‍मसमर्पण करने की अपील की. छापामारी में पुनि सह सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, पुअनि‍ विक्रांत कुमार उपाध्‍या, संतोष कुमार व कामता कुमार, आरक्षी मनोज कुमार पासवान व दीपू कुमार सिंह आदि शामिल थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!