green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

त्‍यौहारों में सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर: उपायुक्‍त

संवेनदशील इलाकों में गश्‍त व सुरक्षा बलों की व्‍यवस्‍था की जायेगी: एसपी

लातेहार। ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व में सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने की आवश्यकता है. हमें विशेष एहतियात एवं निगरानी बरतने की आवश्यकता है, ताकि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को संपन्न कराया जा सकें. उपायुक्त ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को बकरीद पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु पूरी चौकसी बनाए रखने के निर्देश दिए. उन्होंने अनुमंडल व अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारियों को  ईद-उल-जोहा (बकरीद) को लेकर शांति समिति की बैठक करने के निर्देश दिए. पुलिस विभाग को पर्व के दौरान शहर के समस्त चौक-चौराहों व महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए गए.
उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए. कहा कि त्योहार के दौरान यदि किसी शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने की कोशिश की गई, तो उसके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी. उन्होंने बकरीद पर्व पर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए.
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि बकरीद के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल प्रतिनियुक्त किये जायेंगे. उन्होंने सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं गश्ती करने का निर्देश दिया. आगे उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान पूरे जिल में प्रतिबंधित पशुओं का परिवहन वर्जित रहेगा. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह,उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, निदेशक आईटीडीए प्रवीण कुमार गगराई, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक व बिपिन कुमार दुबे, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिले के प्रबुद्ध नागरिक आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!