10ः00 बजे से 05ः00 बजे तक उपलब्ध रहेगी मतदाता सूची
लातेहार। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देश के आलोक में लातेहार जिला के सभी दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर दिनांक 23 और 24 मई को मैपिंग नहीं होने वाले मतदाताओं की सूची प्रकाशित किया की गई. उप निर्वाचन पदाधिकारी, लातेहार मेरी मड़की के द्वारा जिला मुख्यालय एवं चंदवा प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ के द्वारा अनमेप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशन की जाँच की तथा मतदाताओं की सहायता करने हेतु निर्देश दिये. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार एवं महुआडांड तथा सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, लातेहार जिला के द्वारा भी अपने -अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.