झारखंड
दुर्गा वाहिनी की 15 किशोरियां प्रशिक्षण के लिए चतरा रवाना


इस दौरान अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देकर उत्साह बढ़ाया. विश्व हिंदू परिषद की जिला अध्यक्ष श्याम किशोर अग्रवाल ने बताया कि कुल 15 किशोरियां प्रशिक्षण के लिए रवाना हुई हैं. यह प्रशिक्षण 24 मई से 31 मई तक आयोजित किया जाएगा. प्रशिक्षण में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय तिवारी और विभाग संगठन मंत्री विजय यादव किशोरियों के साथ बतौर अभिभावक चतरा गए है. श्री अग्रवाल ने बताया कि दुर्गा वाहिनी महिलाओं और किशोरियों का एक संगठन है. इसकी स्थापना 1991 में साध्वी ऋतम्भरा द्वारा किशोरी एवं युवतियों को आत्मरक्षा, सेवा, संस्कार और संगठनात्मक कार्यों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से की गई थी. दुर्गा वाहिनी समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर, सामाजिक सेवा कार्यक्रम, योग, सांस्कृतिक गतिविधियां और जागरूकता अभियान आयोजित करती है.
