लातेहार
पंकज सिंह गढ़वा जिला के प्रभारी बनाये, सांसद ने भी दी बधाई


उनके नेतृत्व, अनुभव और संगठन क्षमता का लाभ अब गढ़वा जिले को मिलेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन एवं समर्पण से भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह व सासंद प्रतिनिधि अमलेश सिंह ने भी पंकज सिंह को बधाई दी और कहा कि उनके अनुभव का लाभ गढ़वा जिला के भाजपाइयों को मिलेगा. पंकज सिंह ने भी कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होने सभी भाजपा नेता व शुभेच्छुओं को धन्यवाद दिया.