लातेहार। ब्लड बैंक, लातेहार विगत कई दिनों से रक्त की भारी कमी से गुजर रहा है. इसकी वजह से कई गंभीर मरीजों को एवं कई गंभीर थैलेसीमिया एव॔ सिकल सेल एनीमिया के मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लातेहार जिले में तकरीबन 73 से भी ज्यादा थैलेसेमिया व सिकल सेल मरीज भर्ती होते हैं. इनको प्रतिमाह ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ती है. उपायुक्त संदीप कुमार ने जिेल वासियों से रक्तदान के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है. कहा कि आपके द्वारा किये गये रक्तदान से किसी की जान बचायी जा सकती है. ब्लड बैंक, लातेहार की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी धर्मशिला चौधरी ने जिले के सभी रक्तदाता समूह, स्वयसेवी संस्थाओं के अलावा, स्कूल , कॉलेज, सामाजिक संस्था,बैंक, इंडस्ट्री आदि रक्तदान शिविर का आयोजन करने की अपील की है. उन्होने कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है, रक्तदान कर रही इसे संग्रह किया जा सकता है. उन्होने कहा कि लोगो मे यह भ्रांति है कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न होती है. हर स्वस्थ्य व्यक्ति हर तीन माह में रक्त दान कर सकता है.