WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
gupta veg
green vlly
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

बकरीद को ले कर पुलिस के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

लातेहार। उपायुक्‍त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिला व पुलिस प्रशासन बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पूरी तरह सतर्क है. बुधवार को जिला मुख्‍यालय एवं जिले के अन्‍य थाना क्षेत्रों में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्‍व में फ्लैग मार्च किया गया. लातेहार जिला मुख्‍यालय में एसडीपीओ  संदीप कुमार, अंचलाधिकारी नंदकुमार राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी व थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा के नेतृत्‍व में जिला पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ किया गया. इस दौरान पुलिस टीम ने इलाके में लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया. अधिकारियों ने आम जनता से बकरीद के पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है. ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!