RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

पुलिस ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, सामाजिक बुराइयों से बचने की अपील की

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर रविवार को गारू थाना के द्वारा ग्राम कोटाम बगीचा में एक बैठक आयोजित किया गया. बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों  के अलावा बड़ी संख्‍या में ग्रामीणों ने भाग लिया. बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और समाधान का भरोसा दिया गया. मौके पर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की अपनी समस्याओं को बिना किसी झिझक के थाना तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया. बैठक में शराब बनाने, बेचने एवं पीने पर रोक लगाने की अपील की गयी. कहा कि शराब का सेवन न सिर्फ शरीर को  नुकसान पहुंचाता है, वरन परिवार व समाज को नष्‍ट करता है. कहा गया कि शराब का सेवन न सिर्फ सामाजिक प्रतिष्‍ठा का हनन करता है वरन कई असाध्‍य रोगों को भी जन्‍म देता है. इसके अलावा बैठक में बाल विवाह व डायन बिसाही जैसे सामाजिक कुरीतियों से बचने की अपील की गयी. कहा कि बाल विवाह करने या फिर किसी को डायन बिसाही कर प्रताड़ि‍त करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. बैठक में अपने बच्‍चों को नियमिति स्‍कूल भेजने व उनका भविष्‍य सुधारने की अपील अभिभावकों से की गयी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!