RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

ग्रासरूट इनोवशन इंटर्नशिप स्‍कीम के तहत विजिट कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार। झारखंड ग्रासरूट इनोवशेन इंटर्नशिप स्‍कीम के तहत शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय के चयनित छात्राें ने मेंटर नवल किशोर प्रसाद के नेतृत्‍व में सदर प्रखंड के हेठपोचरा एवं जारम ग्राम का फिल्‍ड विजिट किया. इसमें टीम लीडर के रूप में अनुप्रिया कुमारी के अलावा नेहा कुमारी, रानी कुमारी एवं प्रीति कुमारी शामिल थीं. इस मौके पर पोचरा पंचायत भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने किया. मौके पर हेठपोचरा के मुखिया रामजी सिंह व इचाक पंचायत की मुखिया शशि कुजूर मौजूद थीं. मौके पर संबोधित करते हुए जिप अध्‍यक्ष पूनम देवी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उदेश्‍य कॉलेज के युवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ कर वहां की वास्‍तविक चुनौतियों व पारंपरिक ज्ञान का अध्‍ययन करना एवं उनके समाधान खोजना है. उन्‍होने चयनित छात्रों को अपनी शुभकामनायें दी. मौके पर मेंटर श्री प्रसाद ने बताया कि इसके तहत छात्रों को ग्रामीण क्षेत्रों व पंचायतों में आठ सप्ताह (लगभग 2 महीने) के लिए फील्डवर्क या ट्रेनिंग करनी होती है. इसका उदेश्‍य गांवों में छिपे स्वदेशी ज्ञान, पारंपरिक समस्या- समाधान के तरीकों और जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों की पहचान करना और उनका दस्तावेजीकरण करना है. इस अवसर पर नीलांबर- पीतांबर विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ संगीता कुजूर ने टीम के साथ गांव में बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर इस कार्यक्रम को अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाने में सहयोग करने की अपील की. मौके पर पंचायत सचिवालय परिसर में पर्यावरण जागरूकता निमित्त एक आम का पौधा लगाया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!