लातेहार। ब्लड बैंक, लातेहार के लैब टेक्निशियन बिनय कुमार सिंह बतौर एक्सटर्नल एग्जामिनर (बाह्य परीक्षक) प्रतिनियुक्त किये गये है. श्री सिंह नौ से 13 जून तक डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (डीएमएलटी) के फर्स्ट इयर की परीक्षा में बतौर एक्सटर्नल एग्जामिनर भाग ले रहे हैं. यह परीक्षा रामबचन यादव पारामेडिकल कॉलेज, खुरासन, फूलफूर (आजमगढ़) यूपी में आयोजित की जा रही है. इस संबंध में ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के एकेडमिक बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डा वीरेंद्र कुमार ने एक पत्र जारी किया है. श्री सिंह ने कहा कि डीएमएलटी का कोर्स पूरा होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में पैथोलॉजी लैब या ब्लड बैंक में लैब टेक्नीशियन के तौर पर अपना कॅरियर शुरू कर सकते हैं. उन्होने बताया कि इससे पहले भी वे इस परीक्षा में बतौर एक्सटर्नल एग्जामिनर प्रतिनियुक्त किये जा चुके हैं. सिविल सर्जन डा राजमोहन खलखो और ब्लड बैंक की चिकित्सा प्रभारी डा धर्मशीला चौधरी समेंत लैब टेक्निशियन अमरेंद्र कुमार आदि ने उन्हें बधाई और अपनी शुभकामनोयं दी हैं. बता दें कि बिनय कुमार सिंह ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हैं.