RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

राजद ने केक काटकर मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन

RJD celebrated Lalu Prasad Yadav's 79th birthday by cutting a cake.

गरीबों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक हैं लालू प्रसाद यादव : भोला सिंह

लातेहार। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) लातेहार जिला परिवार की ओर से गुरुवार को जिला कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह ने किया। इस अवसर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के चित्र के समक्ष केक काटकर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया है। उन्होंने सामाजिक न्याय, भाईचारे और समान अवसर की राजनीति को नई दिशा दी। आज भी उनके विचार गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों एवं वंचित वर्गों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ता लालू प्रसाद यादव के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में सामाजिक न्याय, समानता और धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा को मजबूती प्रदान की है, जिससे आज भी लाखों लोग प्रेरणा लेते हैं।कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा आयोग सदस्य लक्ष्मण यादव, प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बलराम प्रसाद साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, जिला सचिव संतोष यादव, वरिष्ठ नेता मुना खान, बलराम यादव, चेतन यादव, कमलेश प्रसाद, शंभू प्रसाद एवं चंद्रदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जन्मदिन समारोह के दौरान जिला कार्यालय में लालू प्रसाद यादव जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!