maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

जब माननीय ही ठगे जा रहे तो आम लोगों की बिसात क्‍या

लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र में एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिस पर आप सहसा विश्‍वास नहीं करेंगे. मामला नगर पंचायत क्षेत्र से जुड़ा है, जहां नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष सह वार्ड 11 के पार्षद संतोष रंजन से ही एजेंसी के द्वारा मीटर से अधिक जल कर वसूला गया है. जब नगर पंचायत के उपाध्‍यक्ष व वार्ड पार्षद ही कंपनी के मनमानी का शिकार हो सकते हैं तो आम नागरिकों की क्‍या दशा होती होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. बता दें कि शहरी क्षेत्र में 2846 उपभोक्‍ता हैं. इस संबंध में श्री रंजन ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को एक आवेदन सौंपा है. आवेदन में बिना मीटर रीडिंग किये मनमाना जल-कर भेजने का आरोप कार्यकारी एजेंसी स्‍पैरो पर लगाया है. अपने आवेदन में श्री रंजन ने बताया कि उनके नाम से साल 2024 में कनेक्‍शन नंबर एलटी-11030325293934 निर्गत किया गया था. जिसका मीटर रीडिंग 22.05.26 तक 11 यूनिट है. श्री रंजन ने बताया कि इसका मीटर रीडिंग स्‍पैरो कंपनी के प्रवीण पासवान के द्वारा किया गया था. अगर पांच यूनिट प्रति माह फ्री छोड़ भी दें तो उनका कुल चार्ज 55 रूपया होता है. लेकिन कंपनी उनसे 27 जनवरी 2026 तक 952 रूपया वसूल चुका है और फिर अप्रैल माह में उनके मोबाइल में 670 रूपया बकाया का बिल भेजा गया है. उन्‍होने कहा कि दोनो को जोड़ कर कुल एक हजार छह सौ बाइस रूपया 11 यूनिट का  बिल चार्ज किया है. उन्‍होने इसकी शिकायत एजेंसी के सर्कल मैनेजर नवनीत कुमार सिंह, टीम मैनेजर आदित्‍य कुमार सिंह व कनीय अभियंता अमीत कुमार से भी की है, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गयी है. श्री रंजन ने आरोप लगाया कि कंपनी के द्वारा डोर टू डोर जा कर मीटर रीडिंग नहीं कर एक बंधी बंधायी राशि उपभोक्‍ता को भेजी जा रही है. जबकि नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में राजस्‍व निरीक्षक व स्‍पैरो के संग्रहणकर्ता को डोर टू डोर जा कर मीटर की जांच करने एवं निहित रीडिंग के अनुसार बकाया जल कर संबंधित पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन इसका उल्‍लंघन कर मनाने ढंग से पेयजल की राशि का बिल भेजा जा रहा है, यह कानूनी रूप से गलत है. श्री रंजन ने उनसे लिये गये गलत बिल के पैसे को वापस करने एवं क्षेत्र में लगे सभी मीटर युक्‍त जलापूर्ति कनेक्‍शन की जांच कर रीडिंग के अनुसार जल-कर भेजने की मांग की है. नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष ने आम उपभोक्‍ताओं से मीटर यूनिट का स्‍वयं आंकलन करने एवं उसी हिसाब से जल कर देने की अपील की है. उन्‍होने कहा कि यदि बिल में कोई गड़बड़ी हो तो इसकी शिकायत नगर पंचायत को करें.

शिकायत की जांच करायी जायेगी: कार्यपालक पदाधिकारी 

इस संबंध में पूछे जाने पर नगर पंचायत केे कार्यपालक राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन प्राप्‍त हुआ है. शिकायत की जांच करायी जायेगी. उन्‍होने कहा क‍ि नगर क्षेत्र के जिस किसी भी उपभोक्‍ता का जल कर संबंधी कोई भी शिकायत हो वे नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन दें सकते हैं. सभी शिकायतों की जांच कर समस्‍या का समाधान किया जायेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!