लातेहार। जिले के बरवाडीह प्रखंड के बरखेता गांव का आदिवासी गरीब युवक समीर टोप्पो इन दिनों आइसीयू में भर्ती है. उसके परिजनों से आम लोगों से आर्थिक सहयोग करने की अपील की है ताकि उसे घर लौटाया जा सके. कहा कि आप सबों की छोटी सी भी आर्थिक मदद से उनके बेटे की जान बचायी जा सकती है. सामाजिक कार्यकर्ता जेम्स हरेंज ने भी लोगों से इस पुनित कार्य में आगे आने की अपील जिला वासियों व प्रशासन से की है. उन्होने बताया 19 वर्षीय समीर टोप्पो ब्रेन टयूटर से ग्रसित है. विगत अप्रैल माह से सीएसी वेल्लोर में भर्ती है. ब्रेन ट्यूमर का लगातार तीसरा ऑपरेशन में सफल हुआ, लेकिन अभी भी वो आइसीयू में ईलाजरत हैं. मरीज के माता पिता सिमोन टोप्पो और प्रेमलता मिंज ने बताया कि 29 अप्रैल को ही उन दोनों ने तमाम तरह के प्रयास कर तीन लाख रूपये बेटे के ईलाज हेतु अस्पताल में जमा किया. ऑपरेशन के बाद फिर से अस्पताल का बकाया बिल तीन लाख रूपया हो गया है. इतनी बड़ी रकम चुका पाना बेहद मुश्किल हो गया है. उन्होने बताया कि प्रत्येक दिन आइसीयू का का बिल 1800 रूपये बढ़ता जा रहा है. बिल ना चुका पाने की वजह से उनको अस्पताल प्रबंधन छुट्टी भी नहीं मिल रही है. पैसे की किल्लत इतनी की दैनिक खाने में बिस्किट से काम चला रहे हैं. अब तक कोई सरकारी मदद भी मयस्सर नहीं हुई है. अस्पताल प्रबंधन से पता चला कि ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी आयुष्मान कार्ड की लिस्ट में नहीं है. मरीज के पिता मामूली वाहन चालक हैं और माँ गृहणी हैं. उन्होने कहा कि अगर आप छोटी भी आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो उनके इस बैंक खाते में राशि भेज सकते हैं.