लातेहार। जिला नियोजन कार्यालय, लातेहार के द्वारा शुक्रवार को जिला स्टेडियम परिसर में आयोजित एक दिवसीय भर्ती सह निबंधन कैंप में 11 अभ्यर्थियों का चयन किया गया और 33 अभ्यिर्थी सूचीबद्ध किये गये हैं. इससे पहले कैंप का उदघाटन जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया. मौके पर श्री कुमार ने जिला नियोजनालय द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं तथा भर्ती कैंप की जानकारी दी. उन्होने कैंप में आये कंपनियों को अधिक से अधिक युवकों को रोजगार देने की अपील की. श्री कुमार ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत सक्षम झारखंंड कौशल विकास योजना एवं बिरसा योजना पर प्रकाश डाला. उन्होने जिले में चल रहे आवासीय एवं गैर आवासीय विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण लेने की अपील युवक व युवतियों से की. भर्ती कैंप में 14 अभ्यर्थियों को चयन किया गया एवं 38 अभ्यर्थियों को सूचीबद्ध किया गया. तीन अभ्यर्थियों को जिला नियोजन पदाधिकारी के द्वारा ऑफर लेटर देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया. कैंप में लगभग 150 युवक व युवतियों ने हिस्सा लिया. मौके पर कार्यालय के सुभाष कुमार, प्रव़ीण तिर्की, लक्ष्मी कान्त तिवारी एवं धीरन्द्र यादव आदि उपस्थित थे.