लातेहार। झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक पार्टी (जेएलकेएम) का लातेहार जिला अध्यक्ष निशांत कुमार को बनाया गया है. जिला अध्यक्ष बनने के बाद कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता गरीबों, वंचितों और आम लोगों की समस्याओं को उठाना तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना होगा. उन्होंने कहा कि जिले में कई गरीबों के कार्य सरकारी कार्यालयों में लंबित पड़े रहते हैं और लोग अपने काम के लिए बार-बार दफ्तरों का चक्कर लगाने को मजबूर होते हैं. ऐसे लोगों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयास करेंगे
.निशांत कुमार ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेता एवं विधायक जय राम महतो ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे. उन्होंने कहा कि जेएलकेएम को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और प्रखंड व पंचायत कमेटियों का विस्तार कर संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में लातेहार और मनिका विधानसभा सीटों पर पार्टी मजबूत स्थिति में होगी. उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के सूरज साहू, मनोज यादव, उपेंद्र मंडल, माही पटेल और प्रेम नायक के प्रति आभार जताया.