RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

7वीं झारखंड राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 26 से नेतरहाट में

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को दिया गया आमंत्रण

लातेहार।  सातवी वीं झारखंड राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर लातेहार जिला योगासन खेल संघ की तैयारियां तेज हो गई हैं.  इसी क्रम में संघ के लातेहार जिला अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्‍ता संजय कुमार समेंत अन्‍य पदाधिकारियों ने लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव से मुलाकात कर उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया. हर वर्ष की भांति योगासन खेल संघ झारखंड द्वारा राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. वर्ष 2026-27 की मेजबानी इस बार लातेहार जिला योगासन खेल संघ को मिली है.  यह प्रतियोगिता 26, 27 और 28 जून को नेतरहाट आवासीय विद्यालय में आयोजित होगी. इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के सांसद काली चरण सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेगें.  जिला योगासन खेल संघ अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्यभर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिससे लातेहार को खेल क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!