RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहारलातेहार

परीक्षा की पवित्रता व पारदर्शिता बनाये रखना पहली प्राथमिकता: उपायुक्‍त

लातेहार। आगामी 21 जून में होने वाले नीट–यूजी परीक्षा  को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के द्वारा केंद्रीय विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा संचालन के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की बात कही.  उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा. 21 जून को आयोजित होने वाली नीट–यूजी परीक्षा को लेकर केंद्र पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 21 जून को जिले के केंद्रीय विद्यालय में अपराह्न 2:00 से 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसमें कुल 178 परीक्षार्थी भाग लेंगे. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन व प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!