RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहारलातेहार

रक्‍तदान मानवता की सर्वोच्‍च सेवाओं मे एक है: ओझा

 एसएसबी ने किया रक्‍तदान शिविर का आयोजन

लातेहार। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 32 वीं बटालियन के तत्‍वावधान में बटालियन मुख्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन मानवता की एक बूंद रक्तदान करें, जीवन बचाएं धीम पर आधारित था. यह रक्तदान शिविर कार्यवाहक कमांडेंट विनय कुमार ओझा नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवाओं में से एक है. रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है. स्वैच्छिक रक्तदान ही असंख्य जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा का आधार है. उन्होंने सभी स्वस्थ एवं सक्षम जवानों व नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया. श्री ओझा आगेे कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है. उन्होंने बताया कि सशसत्र सीमा-बल केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में भी अदेव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है. शिविर में ब्लड बैंक, सदर अस्पताल, लातेहार की चिकित्सीय टीम तथा वाहिनी की चिकित्सा टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!