maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडमहुआडांड़

मोहर्रम को लेकर में इंतजामिया कमिटि का गठन, तनवीर अहमद खलीफा एवं सद्दाम आलम नायब खलीफा बने

महुआडांड़ (लातेहार)। मोहर्रम पर्व को ले कर  सोमवार को छोटी मस्जिद परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। सेक्रेटरी मजहर खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मोहर्रम कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया बैठक में उपस्थित सैकड़ों लोगों की सर्वसम्मति से युवा समाजसेवी तनवीर अहमद उर्फ रिंकू को मोहर्रम कमेटी का खलीफा (अध्यक्ष) तथा सद्दाम आलम उर्फ शेरू को नायब खलीफा (उपाध्यक्ष) चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बैठक में मोहर्रम के दौरान होने वाले ताजिया, मातमी जुलूस, मजलिस, सबील और लंगर सहित सभी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। जुलूस के रूट, समय-सारणी, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई। खलीफा तनवीर अहमद ने कहा, “मोहर्रम गम का महीना है, साथ ही यह इमाम हुसैन की शहादत से इंसानियत, सब्र और हक की राह पर चलने का पैगाम देता है। हमारा प्रयास होगा कि पर्व पूरी अकीदत, अनुशासन और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ संपन्न हो। प्रशासन से भी अनुरोध है कि बिजली, पानी व सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।सेक्रेटरी मजहर खान ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों से बचें और जुलूस के दौरान स्वयंसेवक की भूमिका निभाकर व्यवस्था को सुचारू बनाने में कमेटी का हाथ बटाएं। बैठक में पूर्व सदर फहीम खान, इस्तियाक अहमद, रानू खान, नुरुल हसन अंसारी, शहाबुद्दीन खान, अलाउद्दीन अंसारी, फिरोज अंसारी, बशारत अली, रूहुल अमीन के अलावा मो. साजिद, अनीस अंसारी, जमील अख्तर, शमशाद आलम, नसीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में उलेमा, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एकजुटता दिखाते हुए पर्व को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!