लातेहार
एसएसबी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक विकास हेतु प्रयासरत: ओझा

लातेहार। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32 वीं बटालियन के तत्वावधान में 16 जून से 25 दिवसीय आपरेटिंग सिंस्टर बेसिक कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ किया गया. बटालियन के कार्यवाहक कमाडेंट विनय कुमार ओझा के मार्गदर्शन में संचालित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर धनकारा पंचायत की मुखिया ललिता देवी समेंत एसएसबी के कई अधिकारी व जवान मौजूद थे. प्रशिक्षण में धोबी मुहल्ला डुरूआ, धनकारा, कल्याणपुर, तूपू खुर्द व मनन चोटाग समेंत आसपास के क्षेत्रों के कुल 20 प्रतिभागी शामिल हैं. कार्यवाहक कमांडेंट श्री ओझा ने कहा कि एसएसबी के द्वारा नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास हेतु निरंतर जन-कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. ग्रामीणों के लिए बौद्धिक विकास, रोजगारोन्मुखी प्रक्षिशण, उन्नत कृषि तर्कनीक, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर के अलावा सामाजिक सरोकार के कार्य किये जा रहे हैं. बेटी बनाओ-बेटी पढ़ाओ, नया मुक्त भारत अभियान, भारत के वीर, एक भारत श्रेष्ठ भारत, सुकन्या समृद्धिं पोजना वृक्षरोपण अभियान जैसी सरकारी योजनाओं के प्रति भी जागरुकता बढ़ाई जा रही है. उन्होने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नक्सल व उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत गरीब, जरूस्तमंद एवं पिछड़े वर्ग के युवाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिवर्ष विभिन्न योजनाएँ संचालित की जाती हैं. 



