Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

उपायुक्‍त के आह्वन पर बीएस कॉलेज में चलाया गया गाजर घास उन्‍मूलन कार्यक्रम

लातेहार। उपायुक्‍त संदीप कुमार ने पिछले दिनों जिले वासियों से गाजर घास ( पार्थेनियम हिस्‍टेरोफोरस) उन्‍मूलन की अपील की थी. इसका असर अब दिखने लगा है. उपायुक्‍त ने इस घास को मानव स्वास्थ्य और फसलों दोनों के लिए बेहद खतरनाक बताया. उन्‍होने बताया कि यह एक खरपतवार है जो तेजी से फैलती है. इसके संपर्क में आने से त्वचा रोग, दमा, एलर्जी और सांस की बीमारियां हो सकती हैं. यह फसलों की पैदावार को भी घटाती है. उपायुक्‍त के इस आह्वन पर शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय के  राष्ट्रीय सेवा योजना के स्‍वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में पूरे एहतियात के साथ गाजर घास उन्‍मूलन कार्यक्रम चलाया. मौके पर प्राचार्य प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने छात्रो को प्रोत्‍साहित करते हुए कहा कि गाजर घास को मानसून से पहले नष्ट करना जरूरी है, क्योंकि बारिश में यह तेजी से बढ़ती है. उन्‍होने उपायुक्‍त के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उपायुक्‍त महोदय ने एक महत्‍वपूर्ण पहल की है और इसका समाज पर सकारात्‍मक असर पड़ेगा. इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद समेंत  महाविद्यालय के कई छात्र व छात्रायें मौजूद थीं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!